मथुरा के बलदेव में श्री माथुर चतुर्वेद परिषद का सदस्यता अभियान शनिवार सुबह 11 बजे परिषद कार्यालय पर प्रारंभ हुआ। इस अभियान का शुभारंभ परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने किया। इस दाैरान उन्होंने कहा कि पारदर्शी वोटर लिस्ट तैयार करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले ही दिन बड़ी संख्या में समाज के लोग सदस्यता ग्रहण करने पहुंचे, जिसमें लगभग 15 लोगों ने आजीवन सदस्यता ली और 40 से 50 लोगों ने साधारण सदस्यता ग्रहण की। परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी (एडवोकेट) ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि समाज का प्रत्येक महिला और पुरुष सदस्य बने। इसीलिए कल से यह अभियान सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक समाजवाडी भैंस बहोरा पर चलाया जाएगा। सहायक चुनाव अधिकारी संजीव चतुर्वेदी एडवोकेट के साथ परिषद के मंत्री अमित चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, गिरधारी लाल पाठक और राकेश तिवारी एडवोकेट, सौरभ पंडित, गोपाल पाठक, अभय चतुर्वेदी, श्याम मोनू चतुर्वेदी, मोहित चतुर्वेदी, गोपाल बोहरे, द्वारकेश तिवारी, सचिन चतुर्वेदी आदि माैजूद रहे।