उत्तर प्रदेश के मथुरा में अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक होनी है। इसमें शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को फरह क्षेत्र के परखम पहुंच गए हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पदाधिकारियों ने उनकी आगवानी की। गौतम कुटी में संघ प्रमुख के ठहरने की व्यवस्था की गई है। आरएसएस के स्थापना के 100वें साल में प्रवेश करने के ऐतिहासिक मौके पर 25 और 26 अक्तूबर को बैठक होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत शाम 6 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते राया कट से लक्ष्मीनगर होते हुए फरह के परखम में दीनदयाल गौ-विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे हैं।