होली के अब दो ही दिन बाकी है, ऐसे में बाहर नौकरी करने वाले लोग होली मनाने के लिए घर जा रहे हैं। मथुरा रेलवे जंक्शन पर बुधवार को यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। जंक्शन से बुधवार को होली स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। स्पेशल ट्रेन आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी की निगरानी में रवाना हुई। उन्होंने बताया कि दिल्ली, मुम्बई, पंजाब, बिहार आदि जगह से लोग घर जा रहे हैं। ऐसे में स्टेशन पर यात्रियों के भीड़ बढ़ने लगी है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरपीएफ के को देखते हुए 100 जवान जंक्शन पर अतिरिक्त तैनात किए गए हैं, जो लगातार निगरानी कर रहे हैं।