मथुरा के बलदेव में श्री दाऊजी महाराज मंदिर में दीपोत्सव पर्व पर दिनभर भीड़ उमड़ती रही। श्री दाऊजी मंदिर को आकर्षक ढंग से प्रकाश व्यवस्था से सजाया गया। काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को उमड़े। मंदिर खचाखच भरा नजर आया। श्री दाऊजी महाराज व रेवती मैया के हीरा जवाहरात धारण कर विशेष दर्शन हुए। हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।