मथुरा के बलदेव में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा मंदिर श्री दाऊजी महाराज के पास में एटीएम लगा हुआ है। दोपहर तीन बजे अचानक एटीएम केबिन में धुआं उठते हुए देखा तो अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मंदिर श्री दाऊजी महाराज की सबमर्सिबल से पाइप लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। स्टेट बैंक मथुरा से आए अधिकारी राजीव रंजन, बलदेव कुमार, फील्ड आफिसर कृष्ण मोहन ने बताया कि एसी में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। एटीएम में रखे लगभग दो लाख रुपये आग की चपेट में आने से बच गए। गार्ड राजपाल सिंह आग के समय बाहर थे, वह भी बाल-बाल बच गए।