मथुरा के कोसीकलां के घंटाघर पर शनिवार शाम एक कार बाइक से टकरा गई। इससे गुस्साए कार सवार ने बाइक सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी। बीच सड़क जमकर लात-घूंसे चले। बाइक सवार के कपड़े फट गए। मारपीट को देख वहां एकत्रित लोगों ने दोनों को शांत कराया। झगड़े के बाद वहां जाम के हालात बन गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक नशे में था।