फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दाऊजी मंदिर में पूर्णिमा पर लगा श्रद्धालुओं का तांता, परिक्रमा मार्ग पर लगा जाम

Arun Parashar Updated Mon, 29 Jun 2026 11:40 PM IST

पूर्णिमा के अवसर पर श्री दाऊजी महाराज मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे परिक्रमा मार्ग और बाजारों में जाम लग गया। भीषण गर्मी और अव्यवस्था के कारण दर्शनार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों के अनियंत्रित प्रवेश और अत्यधिक भीड़ के कारण मंदिर परिसर व परिक्रमा मार्ग पर व्यवस्था बिगड़ गई। बाजारों में भी जाम लग गया। भीषण गर्मी और उमस में छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने कहा कि परिक्रमा मार्ग पर वाहनों के प्रवेश के कारण स्थिति बिगड़ी है। उन्होंने वाहनों पर बाहर ही रोकने का सुझाव दिया। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक अवसरों पर परिक्रमा मार्ग को वाहनों से मुक्त रखा जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें