मथुरा के छाता में सोमवार को 'गो सम्मान आह्वान' अभियान के तहत गो भक्तों का विशाल हुजूम उमड़ा। गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर कस्बे में भव्य रैली निकाली गई। इसी दौरान भीड़ देखकर एक गाय बेकाबू हो गई। गाय की चपेट में आने से रैली में शामिल मान मंदिर गुरुकुल (बरसाना) के दो बच्चे घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गाय के कारण मची अफरातफरी साफ देखी जा सकती है।