फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हरियाली तीज पर ठाकुरजी ने दिए स्वर्ण-रजत हिंडोले में दर्शन, एक झलक पाने को उमड़ा भक्तों का हुजूम

अरुन पाराशर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:05 PM IST

वृंदावन में हरियाली तीज के पावन पर्व पर वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर श्रद्धा और भक्ति की अनंत धारा में डूब गया। ठाकुर बांके बिहारी लाल ने इस शुभ अवसर पर स्वर्ण व रजत से अलंकृत अत्यंत भव्य हिंडोले में विराजमान होकर लाखों श्रद्धालुओं को साक्षात दर्शन का दुर्लभ सौभाग्य प्रदान किया। हरे रेशमी वस्त्र, मोतियों की कढ़ाई और बेशकीमती आभूषणों से सजे ठाकुर जी की छवि ऐसी प्रतीत हो रही थी मानो स्वयं साक्षात श्रीहरि वृंदावन की गलियों में अवतरित हो गए हों। दर्शन हेतु उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ में आस्था का ऐसा ज्वार था कि मंदिर की गलियों से लेकर शहर की सड़कों तक केवल भक्ति ही भक्ति दिखाई दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें