फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा के कोसीकलां में अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, ध्वस्त किए खोखे

Arun Parashar Updated Wed, 22 Apr 2026 10:46 PM IST

मथुरा के कोसीकलां में तहसील प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। थाना रोड पर पोस्ट ऑफिस के सामने बुलडोजर से एक दर्जन से अधिक खोखों के आगे लगे टीन शेड ध्वस्त कर दिए गए। लकड़ी के खोखे, त्रिपाल और बांस-बल्ली से बने अस्थायी ढांचे भी हटाए गए। पालिका कर्मचारियों ने सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान को ट्रैक्टर में भरकर जब्त कर लिया। एसडीएम न्यायिक/ ईओ नगर पालिका अखिलेश कुमार, तहसीलदार सचिन पंवार आदि ने लेखाकार योगेंद्र शर्मा, स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक राजीव कुमार, जेई जल विकास चौहान, सोनू पटवारी, सूरजपाल और विनोद शर्मा आदि के साथ अभियान चलाया। सब्जी मंडी क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़क तक फैलाए गए सामान को हटवाया गया। एसडीएम ने बताया कि अभियान तीन दिन तक चलाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया लेकिन पुलिस की मौजूदगी में अभियान जारी रहा। टीम ने सब्जी मंडी, बाजार सराय होते हुए घंटाघर तक अभियान चलाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें