फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों में फैल गया आक्रोश

अरुन पाराशर Updated Sun, 21 Dec 2025 01:53 PM IST

मथुरा के थाना छाता के गांव कौकेरा में अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। रोष प्रकट करने लगे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया। उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि अराजक तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की है। मामले की जांच की जाएगी और दो दिन में नई प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी। घटना के दौरान सीओ भूषण वर्मा, कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें