ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वर्ष के आखिरी दिन मंगलवार को जन-जन के आराध्य बांके बिहारी महाराज के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं उमड़ पड़े। जहां मंदिर दर्शनार्थियों से भर गया। वहीं मंदिर के बाहर मार्ग पर भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। भीड़ के बीच बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।