बरईपार क्षेत्र के बहुधंधी इंटरमीडिएट कॉलेज सोनहिता में अमर उजाला की तरफ से आयोजित तनावमुक्त परीक्षा के अवसर पर बदलापुर के पुलिस उपाधीक्षक विवेक सिंह ने बच्चों को तनावमुक्त परीक्षा के संबंध में जानकारी दी। कहा कि परीक्षा केवल अंक प्राप्त करने का साधन नहीं बल्कि अपने ज्ञान को निखारने का अवसर है।