गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्हीं कला (खिलवां) गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। प्रेमिका से शादी न कराने से नाराज छोटे पुत्र ने ही पिता, मां और बड़े भाई की हत्या कर वारदात को अंजाम दिया था। खुरपी से पहले उसने मां, फिर पिता और भाई का गला काटकर मौत की नींद सुला दिया।