फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होली से पहले तारुन के बाजारों में पुलिस का फ्लैग मार्च

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 01 Mar 2026 06:49 PM IST

तारुन। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। त्योहार से पहले क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष और थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने बाजार, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने व्यापारियों व आमजन से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहार के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। थाना प्रभारी ने लोगों से भाईचारे के साथ होली मनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें