अयोध्या में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन श्रीराम की कुलदेवी मानी जाने वाली बड़ी देवकाली माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु जय माता दी के जयकारों के साथ माता के दर्शन-पूजन कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पूजा कर सके।