फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: वक्फ संशोधन मुसलमानों के हक का सबसे बड़ा बिल : फैज खान

ishwar ashish Updated Thu, 03 Apr 2025 07:03 PM IST

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के गौ सेवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फैज खान बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान मोहम्मद फैज खान ने वक्फ संशोधन बिल पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुसलमान के हक का सबसे बड़ा बिल लोकसभा में पास हो चुका है। राज्यसभा में भी पास हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी मुस्लिम तुष्टिकरण नहीं किया। बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी की ओर से प्रख्यात फिल्म अभिनेता सलमान खान को अयोध्या आने के लिए आमंत्रित करने पर फैज खान ने कहा कि यदि सलमान खान अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करते हैं तो हिंदू और मुस्लिम एकता का यह सबसे बड़ा प्रतीक होगा। फैज खान फिल्म द सीक्रेट ऑफ देवकाली के प्रमोशन के लिए भगवान श्रीराम की कुल देवी बड़ी देवकाली मंदिर पहुंचे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें