यूपी के अयोध्या में रविवार को शॉर्ट सर्किट से घर में लगी एसी ब्लास्ट हो गई। इसके बाद घर में भीषण आग लग गई। घर का आधा सामान जलकर राख हो गया। लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से दमकलकर्मियों आग पर काबू पाया। कोतवाली नगर के रीडगंज में गुलाबबाड़ी के पास शशांक यादव के घर में एसी ब्लास्ट हुआ है। पति, पत्नी व बच्चे कहीं बाहर गए थे। हादसे के दौरान घर पर कोई नहीं मौजूद था।