{"_id":"6846ed4d73673c8eff007fc1","slug":"video-nilgai-collided-with-higher-education-minister-of-states-car-rajni-tiwari-car-got-damaged-2025-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी की गाड़ी से टकराई नीलगाय, गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी की गाड़ी से टकराई नीलगाय, गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई
नीब करोरी दर्शन करने जा रही उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी की कार नीलगाय से टकरा गई। दोपहर तीन बजे हुए इस हादसे में शिक्षा मंत्री बाल-बाल बच गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने रजनी तिवारी को दूसरे वाहन से नीब करोरी पहुंचाया। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी बाबा लक्षणदास के दर्शन करने के लिए नीब करोरी जा रही थी। तेज रफ्तार कार के सामने ग्राम नगला मिढ़ई के पास अचानक से नीलगाय आ गई।
जिससे उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी की गाड़ी टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी को चोट नही आई। मौके पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल पहुंचे तथा मंत्री रजनी तिवारी को दूसरी गाड़ी से सुरक्षित नीब करोरी धाम पहुंचाया। जिसके बाद उन्होंने नीब करोरी धाम में दर्शन किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।