फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shri Ram Janmotsav celebrated with the recitation of Ramcharitmanas.

Farrukhabad News: रामचरित मानस पाठ के साथ मनाया श्रीराम जन्मोत्सव

Sun, 20 Sep 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Janmotsav celebrated with the recitation of Ramcharitmanas.
फर्रुखाबाद। श्री रंगेश्वर महादेव गणेश पंडाल में धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुए। प्रात:काल श्रीरामचरित मानस पाठ का शुभारंभ किया गया। सायंकाल श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान राम के जन्म प्रसंग के साथ भगवान विष्णु की दिव्य झांकी सजाई गई। भक्तों ने झांकी के दर्शन कर जयकारे लगाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कौशल्या के रूप में नैना खन्ना, भगवान विष्णु के रूप में श्रेयान मिश्रा और बाल रूप राम के रूप में किराधा ने मनोहारी प्रस्तुति दी। राम जन्मोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन से पंडाल का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान राम के जयकारे लगाए और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में रंजना अरोड़ा, डॉ. विवेक सक्सेना, डॉ. शोभा सक्सेना, मयंक सक्सेना, नवीन मिश्रा, गौरव, राजेंद्र दीक्षित, सुरेंद्र पांडेय, पंकज, प्रांजल, मुकेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed