फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU Elections: BJP Gets a Political Tonic

डूसू चुनाव नतीजे: भाजपा को सियासी टॉनिक, 'जंतर-मंतर की तपिश' झेल रही पार्टी को मिली राहत की राह

Sun, 20 Sep 2026 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Sep 2026 04:04 AM IST
सार

ये नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब चंद महीने बाद पार्टी को उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का सामना करना है।
 

विज्ञापन
DUSU Elections: BJP Gets a Political Tonic
DUSU Election 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

दिल्ली में जेन जी आंदोलन के बाद लगातार सियासी झंझवातों का सामना कर रही भाजपा को पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे ने सियासी टॉनिक दिया है। सकारात्मक नतीजे के बाद पार्टी का उत्साह बढ़ा है और वह इन परिणामों को पीएम मोदी पर युवाओं के भरोसे की जीत और युवाओं में भरोसा बहाली के लिए चलाए गए अभियानों की सफलता के रूप में देख रही है। ये नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब चंद महीने बाद पार्टी को उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का सामना करना है।

विज्ञापन


जेन जी आंदोलन के बाद दतिया व बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी सकते में थी। हालात संभालने के लिए पार्टी और सरकार के स्तर पर युवाओं का खोया भरोसा लौटाने के लिए कई तरह के अभियान की शुरुआत की गई थी। इनमें बड़े पैमाने पर रोजगार की घोषणा, स्कूल-कॉलेजों में संपर्क अभियान, जेन जी में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेेटफॉर्म पर संवाद व प्रचार का तरीका अपनाया गया था।
विज्ञापन


जेन जी आंदोलन के बाद भी कांग्रेस का खाली हाथ
पार्टी पंजाब विवि और डूसू दोनों जगह कांग्रेस के खाली हाथ रहने को भी बेहद अहम मान रही है। रणनीतिकारों का कहना है कि जेन जी आंदोलन के बाद कांग्रेस ही पूरे देश में युवाओं के भाजपा के खिलाफ होने की धारणा बना रही थी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश भर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम कर रहे थे।दो अहम चुनावों में कांग्रेस के खाली हाथ रहने से भाजपा यह धारणा बनाने में सफल रहेगी कि मुख्य विपक्षी पार्टी के साथ युवा वर्ग नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव था लिटमस टेस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि डूसू चुनाव जेन जी में विश्वास बहाली संबंधी पार्टी के अभियान के लिए लिटमस टेस्ट था। अगर विद्यार्थी परिषद चुनाव हारती तो यह धारणा मजबूत होती कि भाजपा से युवा वर्ग दूर जा रहा है। चूंकि डीयू में देशभर के छात्र पढ़ते हैं, ऐसे में चुनाव के नतीजे को जेन जी के संदर्भ में पूरे देश की मानसिकता से जोड़ कर देखा जा सकता है। उक्त नेता ने कहा पंजाब विवि छात्र संघ चुनाव में जीत ने पार्टी में भरोसा पैदा किया, डूसू की जीत से पार्टी में जेन जी की नाराजगी को दूर कर लेने का विश्वास पैदा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed