{"_id":"68469acb31733a41e80b08e8","slug":"video-rail-route-construction-struggle-committee-demonstrated-in-the-tehsil-premises-in-bageshwar-2025-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने किया तहसील परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने किया तहसील परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर लगाया आरोप
बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। समिति ने सरकार पर सर्वे के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया। जल्द बजट आवंटित कर रेल लाइन का निर्माण शुरू करवाने की मांग की है। रविवार को रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष दफौटी ने कहा कि अंग्रेजों के शासन काल में इस रेल लाइन का प्रस्ताव बनाकर सर्वे की गई थी। आज भी सरकार सर्वे ही कराने में लगी है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि सरकार सर्वे के नाम पर जनता और समिति को गुमराह कर रही है। 2004 से समिति रेल लाइन के लिए संघर्ष कर रही है, बावजूद इसके सर्वे की प्रगति और अन्य जानकारियों को समिति से सांझा तक नहीं किया जाता। उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों से भी रेल लाइन की मांग के लिए पहल करने की भी मांग की। इस मौके पर सरस्वती गैलाकोटी, पार्वती पांडेय, हेमा जोशी, हेमलता, मनीषा, प्रवीण सिंह दफौटी, चरण सिंह बघरी, प्रताप सिंह गढि़या, हरीश सोनी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।