फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The charm of Braj in the Raslila; devotees immersed in devotion.

Farrukhabad News: रासलीला में ब्रज की छटा, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Sun, 20 Sep 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The charm of Braj in the Raslila; devotees immersed in devotion.
कमालगंज। कस्बा के गणेश महोत्सव में श्रद्धा व भक्ति के संग एकता व सौहार्द के रंग भी खिले हैं। शनिवार रात पूजन व आरती के बाद गजानन के दरबार में रासलीला झांकी की प्रस्तुति हुई तो ब्रज की छटा से माहौल भक्तिमय हो गया। बरसाने में धूम मचो भारी, लाली का जन्मदिन आयो रे, बधाई हो बधाई भजन पर राधारानी जन्मोत्सव झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को गणेश महोत्सव कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। गजानन के सेवकों ने कुछ ही समय में कार्यक्रम स्थल को व्यवस्थित कर दिया। इसके बाद गणपति का पूजन हुआ। यजमानों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। इसके बाद आरती की गई। श्रद्धालु दोनों हाथ उठाकर जयजयकार करते रहे। गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जयकारे लगे।
विज्ञापन

झांकियों की प्रस्तुति शुरू हुई तो सांस्कृतिक आभा से भी गजानन का दरबार आलोकित हो उठा। राधारानी जन्मोत्सव लीला झांकी में श्रद्धालु भी बधाइयों के दौर में शामिल हो गए। महा रासलीला में गोकुल की गोपियों संग मोहन रास रचाए भजन ने धूम मचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित गुप्ता, गोपाल विश्नोई, कमल चौरसिया, राजेंद्र प्रजापति, गोपाल पालीवाल, प्रबल वर्मा डमडम राकेश गुप्ता, अभय गुप्ता, अमन रावत, रूद्र गुप्ता, आयुष कटियार, मनीष गुप्ता, राघव गुप्ता, राजीव गुप्ता, आकाश गुप्ता, गगन गुप्ता भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed