{"_id":"6a90079217c52374640d777e","slug":"video-shamli-ankit-baliyan-shot-dead-while-leaving-gym-teams-formed-to-arrest-accused-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंकित बालियान हत्या: यूपी से हरियाणा तक ताबड़तोड़ दबिश, एसपी बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गईं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित बालियान हत्या: यूपी से हरियाणा तक ताबड़तोड़ दबिश, एसपी बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गईं टीमें
शामली जनपद के बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी गायक एवं अभिनेता अंकित बालियान की जिम से निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। डायल-112 के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि 3-4 अज्ञात लोगों ने अंकित को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही शामली कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटना के जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।
शामली के पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ ही जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।