फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Pakistan is building an army of terrorists by strengthening ties with Turkey

जम्मू-कश्मीर: तुर्किये से नजदीकी बढ़ा आतंकियों की फौज बना रहा पाकिस्तान, नवंबर-दिसंबर में बड़ी साजिश के इनपुट

Sat, 29 Aug 2026 07:22 AM IST
Vijay Singh Pundir अभिषेक राज, अमर उजाला, श्रीनगर
अभिषेक राज, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 29 Aug 2026 07:22 AM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-ताइबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े जिन ठिकानों और ढांचों को नुकसान पहुंचा था, उन्हें पुराने स्वरूप में खड़ा करने के बजाय अब नए ठिकानों और छोटे नेटवर्क के जरिए गतिविधियां बहाल करने की कोशिश हो रही है। 

विज्ञापन
Pakistan is building an army of terrorists by strengthening ties with Turkey
तुर्किये से नजदीकी बढ़ा आतंकियों की फौज खड़ी कर रहा पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की जमीन पर आतंकी ठिकानों के तबाह होने के बाद बिखरे नेटवर्क को अब फिर से खड़ा किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक नवंबर से दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन

इसके लिए पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़े आतंकी संगठनों के नेटवर्क को सक्रिय करने का प्रयास तेज कर दिया है। तुर्किये से बढ़ती नजदीकी से मिले रणनीतिक सहारे के बीच आतंकियों का मनोबल बढ़ाने, नए ठिकाने तैयार करने और सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को तेज करने की तैयारी इसी साजिश की कड़ियां मानी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-ताइबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े जिन ठिकानों और ढांचों को नुकसान पहुंचा था, उन्हें पुराने स्वरूप में खड़ा करने के बजाय अब नए ठिकानों और छोटे नेटवर्क के जरिए गतिविधियां बहाल करने की कोशिश हो रही है। बहावलपुर में जैश के तबाह परिसर में दोबारा हलचल, लश्कर से जुड़े हैंडलरों तक फंडिंग और एलओसी के आसपास छोटे ठिकानों का उभरना इसी पुनर्गठन के संकेत हैं। सुरक्षा एजेंसियां इसे नवंबर-दिसंबर में संभावित बड़े हमले की तैयारी से जोड़कर देख रही हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान की कोशिश है कि नवंबर तक नेटवर्क को इतना सक्रिय कर दिया जाए कि जम्मू-कश्मीर में एक बड़ा हमला कर आतंकियों का मनोबल बढ़ाया जा सके। इस पूरी साजिश के बीच तुर्किये के साथ पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकी और उससे मिल रहे रणनीतिक व आर्थिक समर्थन पर भी सुरक्षा एजेंसियों की नजर है।

नवंबर 2025 में सामनेआ चुकी बड़ी चेतावनी
तुर्किये समर्थित सीरियाई लड़ाकों को पाकिस्तान के रास्ते कश्मीर में भेजने की साजिश से जुड़ी खुफिया रिपोर्ट ने नवंबर 2025 में ही सुरक्षा एजेंसियों को सचेत कर दिया था। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया और थिंक-टैंक नॉर्डिक मॉनिटर की हालिया रिपोर्ट के अनुसार तुर्किये की निजी सैन्य कंपनी सादात और सीरियाई मिलिशिया कमांडरों ने विदेशी लड़ाकों को कश्मीर में तैनात करने को लेकर फिर बैठक की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed