फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकित बालियान हत्याकांड: 'चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि...', इसलिए तो न लिखी अंकित की हत्या की पटकथा; दो पकड़े

Sat, 29 Aug 2026 10:47 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 29 Aug 2026 10:47 AM IST
सार

शामली में हरियाणावी गायक अंकित बालियान की हत्या में पुलिस ने दो शूटरों को दबोच लिया है। पुलिस को अंदेशा है कि वारदात के बाद बदमाश हरियाणा-दिल्ली की ओर भागे हैं। पुलिस की टीम ने पानीपत तक दबिश दी है। उधर, अंकित की हत्या के बाद उनके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें कुछ दिन पहले पोस्ट किया गया एक वीडियो भी शामिल है, जिसमें अंकित उन लोगों को कड़ी चेतावनी देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Haryanvi singer ankit murder in shamli I am silent but that doesnt mean I am at fault Police nab two shooters
ankit balyan murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटरों को दबोच लिया है। पता चला है कि इस वारदात को हरियाणा के पानीपत और करनाल के शूटरों ने अंजाम दिया। पुलिस अब वायरल सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बेखौफ बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस को शक है कि हत्या के बाद बदमाश हरियाणा या दिल्ली की ओर भाग गए।


हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस, एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीमों ने शामली के अलावा हरियाणा के रोहतक, पानीपत और सोनीपत तथा दिल्ली के खजूरी खास समेत कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान दो शूटरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

 
Haryanvi singer ankit murder in shamli I am silent but that doesnt mean I am at fault Police nab two shooters
सीसीटीवी में कैद हत्या करते हमलवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर उनके संपर्क और मोबाइल की लोकेशन की भी जांच कर रही है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया है कि अब तक की जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पता चला है कि हरियाणा के करनाल और पानीपत के शूटर भी घटना में शामिल थे। इसके अलावा सीसीटीवी से भी कुछ अहम सुराग पुलिस को मिले हैं। 

 
Haryanvi singer ankit murder in shamli I am silent but that doesnt mean I am at fault Police nab two shooters
दूसरे सीसीटीवी फुटेज में भागते नजर आ रहा हमलावर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गायक की लोकेशन कर्नाटक में
अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले गायक भूपेंद्र ढींगरा की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अंकित की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था और इसे गाली का बदला बताया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryanvi singer ankit murder in shamli I am silent but that doesnt mean I am at fault Police nab two shooters
शामली में वारदात स्थल पर पुलिस के साथ पहुंचे अंकित के पिता सतवीर फौजी - फोटो : वीडियो ग्रैब
वह मूल रूप से गुरुग्राम का रहने वाला है। जबकि उसकी लोकेशन कर्नाटक में पुलिस को मिली है। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाला भूपेंद्र वास्तव में हत्याकांड में शामिल है या नहीं। पुलिस सभी संभावित ठिकानों और संपर्कों को खंगाल रही है।
 
विज्ञापन
Haryanvi singer ankit murder in shamli I am silent but that doesnt mean I am at fault Police nab two shooters
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
कहां भूमिगत हो गए भाजपा के सहयोगी जाट नेता: अखिलेश
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जाट समाज में व्याप्त आक्रोश और मारे गये लोकप्रिय युवा गायक अंकित बालियान के दुखी पिता की सुनेंगे या उनसे भी लखनऊ के अग्निकांड में मारे गये बच्चे की दुखी मां की तरह धमकी भरे अंदाज में ये कहकर निकल जाएंगे कि भाषण सुनने के मूड में नहीं हैं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed