Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sultanpur News
›
VIDEO: पीछे से ट्रक ने बस में मारी टक्कर, तीन यात्रियों की मौत, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टेरी गांव के पास हुआ हादसा
{"_id":"6a8fb421dd21041d8001800c","slug":"video-video-pachha-sa-taraka-na-bsa-ma-mara-takakara-tana-yataraya-ka-mata-paravacal-ekasaparasava-para-tara-gava-ka-pasa-haaa-hathasa-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीछे से ट्रक ने बस में मारी टक्कर, तीन यात्रियों की मौत, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टेरी गांव के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीछे से ट्रक ने बस में मारी टक्कर, तीन यात्रियों की मौत, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टेरी गांव के पास हुआ हादसा
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार भोर बड़ा हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रभात सिंह, सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकलवाया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए कुमारगंज के पीठला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे में जान गंवाने वाले तीन यात्रियों के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने तीन यात्रियों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।