{"_id":"6a91ec20ba7980386608e76e","slug":"did-the-war-that-erupted-on-social-media-script-the-story-of-ankits-death-shamli-news-c-26-1-sal1002-172837-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग ने तो नहीं लिख दी अंकित की मौत की पटकथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग ने तो नहीं लिख दी अंकित की मौत की पटकथा
Sat, 29 Aug 2026 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
शामली। एक तरफ इंस्टाग्राम पर चल रही कथित जुबानी जंग, दूसरी तरफ लगातार वायरल होते रहे वीडियो और पोस्ट... और फिर शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोलियों से हत्या। इन घटनाओं के बीच अब पुलिस सोशल मीडिया की उस कड़ी को भी जोड़ने में जुटी है, जिसकी शुरुआत अंकित की मौत से कुछ दिन पहले हुई थी। सवाल उठ रहा है कि कहीं सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद ही अंकित की हत्या की वजह तो नहीं बना? शामली के गांव बनतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान हरियाणवी संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके थे। गायकी के साथ वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय थे। उनके गानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहते थे। उनके एक चर्चित गाने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था और प्रशासन ने गाने पर रोक लगा दी थी।
अंकित की हत्या के बाद उनके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें कुछ दिन पहले पोस्ट किया गया एक वीडियो भी शामिल है, जिसमें अंकित उन लोगों को कड़ी चेतावनी देते नजर आ रहे हैं, जो बार-बार उनका नाम किसी मामले से जोड़ रहे थे। वीडियो में वह खुद को वेस्ट यूपी का बताते हुए सामने वाले को खुली चुनौती देते दिखाई देते हैं। ‘चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि गलती की है’ : अंकित के इस वीडियो ने हत्या के बाद कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वह वीडियो में कहते नजर आते हैं कि वह चुप हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्होंने कोई गलती की है। इसके बाद वह बार-बार अपना नाम लेने वालों को चेतावनी देते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अंकित ने यह वीडियो आखिर किस व्यक्ति या विवाद को लेकर बनाई थी और उस समय उनका किन लोगों से विवाद चल रहा था।
एएसपी सुमित शुक्ला के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच सोशल मीडिया विवाद, वायरल वीडियो, संदिग्धों की गतिविधियों और सीसीटीवी फुटेज की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।