फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump says US inked deal with Venezuela to take control of 65 billion barrels of oil reserves

65 अरब बैरल तेल पर अमेरिका का कब्जा?: ट्रंप का दावा- वेनेजुएला के साथ हुआ अब तक का सबसे बड़ा सौदा

Sat, 29 Aug 2026 05:35 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 29 Aug 2026 05:35 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ 65 अरब बैरल तेल भंडार पर नियंत्रण को लेकर समझौता होने का दावा किया है। उन्होंने इसे दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा तेल सौदा बताया है। आखिर इस समझौते के बाद वेनेजुएला के तेल भंडार पर अमेरिका का कितना नियंत्रण होगा? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
Trump says US inked deal with Venezuela to take control of 65 billion barrels of oil reserves
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश ने वेनेजुएला के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत इस दक्षिण अमेरिकी देश के 65 अरब बैरल तेल भंडार पर अमेरिका नियंत्रण हासिल करेगा।
विज्ञापन


ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस समझौते की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसे विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बातचीत के बाद तैयार किया है। ट्रंप ने लिखा, अमेरिका ने अभी वेनेजुएला के साथ दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा तेल समझौता किया है।
विज्ञापन


समझौते के पीछे क्या है वजह?
इस समझौते की घोषणा करीब नौ महीने बाद हुई है। इससे पहले ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया था। उन्हें अमेरिका ले जाया गया था। वहां उन पर संघीय स्तर पर नार्को-आतंकवाद और नशीली दवाओं की तस्करी के आरोपों में मुकदमा चलाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप पर गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर दबाव बढ़ रहा है। वहीं, ईरान में युद्ध को छह महीने पूरे हो चुके हैं। अभी इसके खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। अमेरिका ने अपने रणनीतिक तेल भंडार का इस्तेमाल भी किया है। अगस्त की शुरुआत में इसमें तेल की मात्रा 30 करोड़ बैरल से नीचे चली गई थी। 2026 की शुरुआत से इसमें 10 करोड़ बैरल से ज्यादा की कमी आई है।

मादुरो के हटने के बाद तेल पर नजर?
जनवरी में मादुरो को सत्ता से हटाए जाने के बाद के दिनों में ट्रंप ने अमेरिकी तेल कंपनियों के वेनेजुएला लौटने की बात कही थी। इन कंपनियों को वहां के तेल भंडार से तेल निकालने की अनुमति देने की बात कही गई थी।

ट्रंप का कहना है कि वेनेजुएला ने अमेरिका का तेल चुराया था। उनका तर्क है कि वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज ने कई दशक पहले सैकड़ों विदेशी कंपनियों की संपत्तियों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था। इनमें अमेरिकी तेल कंपनियों की संपत्तियां भी शामिल थीं।

ये भी पढ़ें: ट्रंप को फिर झटका: डाक से मतदान वाले आदेश पर लगी रोक, प्रशासन ने फैसले के खिलाफ दायर की अपील; जज ने क्या कहा?


वेनेजुएला में कितना तेल है?
वेनेजुएला के पास दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडारों में से एक है। अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन के मुताबिक, वहां जमीन के नीचे करीब 303 अरब बैरल कच्चा तेल मौजूद है। यह दुनिया के कुल तेल भंडार का करीब 17 फीसदी है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, भूवैज्ञानिकों को दुनिया के दूसरे हिस्सों में जमीन के नीचे मौजूद नए तेल भंडार खोजने पड़ते हैं। लेकिन वेनेजुएला के नीचे मौजूद तेल भंडार का बड़ा हिस्सा पहले से ही चिह्नित है। हालांकि, वेनेजुएला में तेल निकालने का ढांचा काफी खराब हो चुका है। इसी वजह से देश दुनिया के कुल तेल उत्पादन का केवल करीब एक फीसदी ही पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed