{"_id":"6a91ec4e1456d1a2620d4058","slug":"the-shooters-had-arrived-in-shamli-two-days-before-ankits-murder-shamli-news-c-26-1-sal1002-172830-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अंकित की हत्या के लिए दो दिन पहले ही शामली पहुंच गए थे शूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अंकित की हत्या के लिए दो दिन पहले ही शामली पहुंच गए थे शूटर
Sat, 29 Aug 2026 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को पुलिस प्री-प्लान मर्डर मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस को अहम जानकारी मिली है कि हत्या को अंजाम देने वाले हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शूटर वारदात से करीब दो दिन पहले ही शामली पहुंच गए थे। इसके बाद से पुलिस की जांच का दायरा और बढ़ गया है।
पुलिस को आशंका है कि शूटरों ने शहर के किसी होटल या धर्मशाला में ठहरकर वारदात की रेकी की। इसी को देखते हुए कोतवाली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम शहर और आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पिछले दो-तीन दिनों में होटल और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों का रिकॉर्ड भी जुटाया जा रहा है।
- 21 से 30 साल के युवकों पर नजर
पुलिस खास तौर पर ऐसे लोगों की जानकारी जुटा रही है, जो वारदात से दो दिन पहले शामली पहुंचे और जिनकी उम्र करीब 21 से 30 वर्ष के बीच है। होटल-धर्मशालाओं में ठहरने वालों की आईडी, मोबाइल नंबर और आने-जाने की जानकारी भी जांच के दायरे में है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्धों की गतिविधियों का मिलान कर रही है।
विज्ञापन
रेकी के बाद वारदात की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले अंकित की गतिविधियों पर नजर रखी हो सकती है। दो दिन पहले शूटरों के शामली पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने कहां ठहरकर रेकी की और वारदात के दिन घटनास्थल तक कैसे पहुंचे।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा
-- एक दिन पहले भी हत्या के इरादे से पहुंचे थे शूटर, भीड़ अधिक होने से लौटे
पुलिस को आशंका है कि हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के लिए शार्प शूटर एक दिन पहले भी मौके पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उस समय जिम के आसपास भीड़ अधिक होने के कारण आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद आरोपियों ने अगले दिन दोबारा रेकी कर अंकित को निशाना बनाया और जिम से बाहर निकलते ही उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पुलिस अब आरोपियों की एक दिन पहले की गतिविधियों और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
-- दूसरा सीसीटीवी फुटेज वायरल, पैदल भागते दिखे चारों हमलावर
अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़ा एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में वारदात के बाद चारों हमलावर पैदल ही भागते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फुटेज नाला पटरी क्षेत्र का है। वीडियो में चारों आरोपी तेजी से पैदल जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों के भागने के रास्ते और उनकी पहचान की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
-- अंकित के लिए सोशल मीडिया पर आक्रोश, दस हजार से अधिक पोस्ट
अंकित हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों में आक्रोश है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दस हजार से अधिक पोस्ट साझा की जा चुकी हैं। लोगों ने हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।