फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister Sitharaman arrives in the US G-20 meeting to investor outreach what agenda six-day visit

अमेरिका पहुंचीं वित्त मंत्री सीतारमण: जी-20 बैठक से निवेशकों तक पर होगी नजर, छह दिन के दौरे में और क्या-क्या?

Sat, 29 Aug 2026 07:43 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, वाशिंगटन।
पीटीआई, वाशिंगटन। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 29 Aug 2026 07:43 AM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कनाडा के बाद छह दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत में निवेश के अवसर बढ़ाना, अमेरिका के साथ आर्थिक और वित्तीय संबंध मजबूत करना और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों पर भारत का पक्ष रखना है। आईए जानते हैं उनके इस दौरे के कार्यक्रम के बारे में। 

विज्ञापन
Finance Minister Sitharaman arrives in the US G-20 meeting to investor outreach what agenda six-day visit
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण छह दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंची हैं। इस दौरान वह जी-20 वित्त मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगी। निवेश के मौकों पर चर्चा करने के लिए सीईओ और बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत करेंगी।

विज्ञापन


कनाडा की तीन दिन की यात्रा के बाद सीतारमण गुरुवार को शिकागो के ओ'हेयर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां उन्होंने पहली भारत-कनाडा आर्थिक और वित्तीय वार्ता में हिस्सा लिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भारतीय दूतावास की डिप्टी चीफ ऑफ मिशन नामग्या सी. खम्पा और शिकागो में भारत के कॉन्सल जनरल सोमनाथ घोष ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

 
सीतारमण का दौरा कब तक है? 
सीतारमण कनाडा और अमेरिका की नौ दिन की संयुक्त यात्रा पर हैं, जो 2 सितंबर को खत्म होगी।

क्या है कार्यक्रम? 

  • शिकागो में मंत्री प्रमुख निवेशकों के साथ एक राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगी।
  • प्राइवेट सेक्टर के बड़े सीईओ प्रेसिडेंट और सीनियर प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगी।
  • बातचीत का फोकस भारत में निवेश के मौकों, आर्थिक हालात और भारत व अमेरिका के बीच बिजनेस और निवेश पार्टनरशिप को मजबूत करने वाले क्षेत्रों पर होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  शिकागो यूनिवर्सिटी के पोल्स्की सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड इनोवेशन का भी दौरा करेंगी।
  •  वह एंटरप्रेन्योरशिप, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी के कमर्शियलाइजेशन और भारत के तेजी से बढ़ते स्टार्टअप और इनोवेशन इकोसिस्टम के साथ संबंध मजबूत करने पर बात करेंगी।
  •  शिकागो में भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगी।
  • नॉर्थ कैरोलिना के ऐशविले में होने वाली जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों (FMCBG) की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी करेंगी।
  • यह बैठक अमेरिका की अध्यक्षता में हो रही है।
  • 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली इस बैठक में जी-20 सदस्य देशों के वित्त मंत्री, केंद्रीय बैंक गवर्नर और वरिष्ठ आर्थिक अधिकारी शामिल होंगे।
  • वे प्रमुख वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
  • यह बैठक 29 और 30 अगस्त को होने वाली जी-20 वित्त और केंद्रीय बैंक के डिप्टी अधिकारियों की बैठक के बाद होगी।

क्या है जी-20? 
आधिकारिक बयान के अनुसार, जी-20 फाइनेंस ट्रैक में भारत की भागीदारी वैश्विक आर्थिक विकास और स्थिरता, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सहयोग और उभरती व विकसित अर्थव्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण अन्य मुद्दों पर चर्चा में योगदान के लिए एक अहम मंच है।

बयान में कहा गया है कि इस भागीदारी से भारत को मौजूदा वैश्विक आर्थिक चुनौतियों पर अपने विचार रखने और जी-20 सहयोगियों के साथ सहयोग मजबूत करने का मौका भी मिलेगा।



सीईओ और वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बैठक
इसके बाद सीतारमण न्यूयॉर्क जाएंगी, जहां वह न्यूयॉर्क की प्रमुख कंपनियों के सीईओ और वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ एक इन्वेस्टर राउंडटेबल (निवेशक गोलमेज बैठक) करेंगी। इन बैठकों में निवेश के अवसरों, भारत के आर्थिक और वित्तीय परिदृश्य और भारत व अमेरिका के बीच वित्तीय और संस्थागत संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

इस यात्रा से क्या मिलेगा? 
न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान,नैस्डैक सीतारमण के लिए 'बेल-रिंगिंग' समारोह आयोजित करेगा। आधिकारिक बयान के अनुसार, इस यात्रा से टेक्नोलॉजी-आधारित वित्तीय बाजारों में हो रहे विकास और टेक्नोलॉजी व कैपिटल मार्केट के बीच बदलते संबंधों को समझने का मौका मिलेगा। उनकी यह अमेरिकी यात्रा कनाडा की तीन दिवसीय यात्रा के बाद हो रही है, जो 25 अगस्त को शुरू हुई थी।


कनाडा के दौरे में क्या किया? 
कनाडा में, उन्होंने टोरंटो में पहली भारत-कनाडा आर्थिक और वित्तीय वार्ता में भाग लिया। ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों के निवेशकों और कारोबारियों से भी मुलाकात की। बातचीत का मुख्य फोकस आर्थिक और वित्तीय सहयोग को मजबूत करने और दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार के लिए ज्यादा मौके पैदा करने पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed