{"_id":"6ac1424c9a689a95a40b2f9f","slug":"video-kingpin-in-counterfeit-medicine-case-remains-at-abscond-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नकली दवा मामले में छोटे व्यापारी भेजे जेल, सरगना पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नकली दवा मामले में छोटे व्यापारी भेजे जेल, सरगना पकड़ से दूर
आगरा के धनाैली (मलपुरा) में पकड़े गए दवाओं के अवैध गोदाम के मामले में तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी दवा व्यापारी हिमांशु अग्रवाल को दो दिन बाद भी पुलिस नहीं पकड़ सकी है। आरोप है कि दवाओं की सप्लाई उसी के मार्फत हो रही थी। वह पूर्व में भी एक करोड़ की रिश्वत देते हुए पकड़ा गया था। उसे जेल भी भेजा गया था। दवाओं के अवैध भंडारण के मामले में औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें तीन छतरी धनौली निवासी इकरार, दूसरी मस्जिद, टेढ़ी बगिया निवासी शामिन उर्फ छोटू, सलुआ उर्फ मुकीम, हिमांशु अग्रवाल और आशीष जैन को नामजद किया है। इनमें से इकरार, शामिन और सलुआ को जेल भेजा गया। हिमांशु और आशीष जैन को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। औषधि विभाग की शहर में कार्रवाई से बचने के लिए दवा के अवैध कारोबार से जुड़े लोग देहात में गोदाम बना रहे हैं। पुलिस की नजर न होने की वजह से चल रहे हैं। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी हिमांशु और आशीष जैन की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। उसके अन्य ठिकानों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।