Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: चुनावी रण में मैदान जीतने के लिए भाजपा करेगी 'शक्ति' का वार, बनाई रणनीति, राजनाथ भी दे गए नौ मंत्र

Sun, 22 Nov 2026 10:10 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 22 Nov 2026 10:10 PM IST
सार

कार्य समिति की बैठक के बाद देर शाम भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों ने बैठक कर बूथ विजय अभियान की रूपरेखा बनाई। इसमें तय किया गया कि पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम बूथ विजय अभियान है।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP to use Shakti Sammelan to win electoral battleground Rajnath Singh also offers his advice
भाजपा कार्य समिति की बैठक में राजनाथ सिंह और सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

2027 में लगातार तीसरी चुनाव जीत के लिए बूथ स्तर पर विजय अभियान की रणनीति बनाई है। इसके लिए शक्ति सम्मेलन कराए जाएंगे। बूथ अध्यक्षों को नेम प्लेट लगाकर पहचान दी जाएगी, वहीं शक्ति सम्मेलन में राष्ट्रीय पदाधिकारियों को उतारने की पूरी योजना तय की गई है। जीत के मंत्र के साथ राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने बूथ प्रमुखों को जीत का मंत्र दिया।


रक्षा मंत्री ने दिए ये नौ मंत्र

भाजपा का बल संगठन, जन प्रतिनिधियों का भरोसा, जनसंवाद के नए तरीके, किसी पर व्यक्तिगत हमला न करें, युवाओं से जुड़ाव और बढ़ाएं, विपक्ष की बातों का तथ्यों के साथ खंडन करें, हर कार्यकर्ता को मोदी मिशन का वाहक बनाएं, नैतिकता और अनुशासन पर जोर, संगठन की शक्ति उसकी एकजुटता है।

UK Top News: दो हादसों में नौ लोगों की मौत, राजनाथ का चुनावी मंत्र, गंगा में बहे युवक-युवती

Trending Videos
Uttarakhand BJP to use Shakti Sammelan to win electoral battleground Rajnath Singh also offers his advice
भाजपा कार्य समिति की बैठक में कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं, कार्य समिति की बैठक के बाद देर शाम भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों ने बैठक कर बूथ विजय अभियान की रूपरेखा बनाई। इसमें तय किया गया कि पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम बूथ विजय अभियान है। इसके तहत प्रत्येक गांव में पदाधिकारी पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि बूथ विजय अभियान पहली बार हो रहा है। इसमें हर बूथ पर वरिष्ठ कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष के घर जाएंगे। वे उनके नाम की नेम प्लेट लगाएंगे और भाजपा का झंडा फहराएंगे।

Uttarakhand BJP to use Shakti Sammelan to win electoral battleground Rajnath Singh also offers his advice
भाजपा कार्य समिति की बैठक में राजनाथ सिंह और सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद बूथ के अन्य घरों पर भी पार्टी का झंडा लगाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर कमल के फूल की वॉल राइटिंग और स्लोगन कम से कम पांच स्थानों पर लिखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पांच लोकसभा क्षेत्रों में पांच सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे। वहीं प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने बताया कि भाजपा का लक्ष्य केवल जीत है और विकास ही मुख्य मुद्दा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand BJP to use Shakti Sammelan to win electoral battleground Rajnath Singh also offers his advice
भाजपा कार्य समिति की बैठक में राजनाथ सिंह - फोटो : सूचना विभाग

उन्होंने दस साल के विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि योजनाएं केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर उतरी हैं। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 से 30 नवंबर तक जिला बैठकें होंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP to use Shakti Sammelan to win electoral battleground Rajnath Singh also offers his advice
भाजपा कार्य समिति की बैठक में सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

इसके बाद एक से पांच दिसंबर तक मंडल बैठकें संपन्न होंगी। विधानसभा की कोर कमेटी की बैठकें 5 से 10 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। बूथ विजय अभियान 10 से 25 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें बूथ सम्मेलन भी होंगे। 24 दिसंबर को संत रविदास की यात्रा हरिद्वार के धनोरी पहुंचेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed