{"_id":"6ac0f02ae9b67bf66c0b8121","slug":"video-algaugdhha-kamashanara-na-hatharasa-samaparanae-samathhana-thavasa-ma-sana-samasayae-nagara-palka-sabhagara-bha-gae-2026-10-03-1791029290","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ कमिश्नर ने हाथरस सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं, नगर पालिका सभागार भी गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ कमिश्नर ने हाथरस सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं, नगर पालिका सभागार भी गए
अलीगढ़ मंडलायुक्त ओपी आर्य ने जनपद हाथरस की तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनशिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारियों की जवाबदेही तय कर शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। मंडलायुक्त ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं। गर्भवती महिलाओं व बच्चों के पोषण पर ध्यान दें। नगर पालिका सभागार में लाभार्थियों से संवाद कर स्वीकृति पत्र व प्रमाण पत्र दिए। नगर निकायों में पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव व सफाई प्रभावी रखें। जलापूर्ति व साफ-सफाई में लापरवाही न हो, पेयजल गुणवत्ता की नियमित जांच कराएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।