{"_id":"6ac0ef1e0ae929d9130c231c","slug":"video-amatha-ma-bra-bra-shakayata-lkara-pahaca-raha-farayatha-samathhana-ka-jagaha-mal-sarafa-aashavasana-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में बार-बार शिकायत लेकर पहुंच रहे फरियादी, समाधान की जगह मिल सिर्फ आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में बार-बार शिकायत लेकर पहुंच रहे फरियादी, समाधान की जगह मिल सिर्फ आश्वासन
अमेठी में संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को फरियादियों की शिकायतों के साथ उन समस्याओं की तस्वीर भी सामने आई, जिनके समाधान के लिए लोग लंबे समय से तहसील और विभागीय कार्यालयों की दौड़ लगा रहे हैं। नाली, पेड़, रास्ते और पैतृक मकान से जुड़े विवाद लेकर पहुंचे कई लोगों ने बताया कि पहले भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हर बार कार्रवाई के आश्वासन के बाद उन्हें दोबारा अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
भोले का पूरवा पछेला निवासी रामपति ने बताया कि विपक्षियों ने नाली तोड़ दी है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। गौरीगंज के भटगवां निवासी लता ने बताया कि उनके बेटे पर साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में न्याय की उम्मीद लेकर वह लगातार अधिकारियों के यहां जा रही हैं, लेकिन राहत नहीं मिली।
महोना पश्चिम के सालिकराम की शिकायत और भी पुरानी है। उन्होंने बताया कि घर के सामने ग्रामसभा की जमीन पर पेड़ खड़ा है। इससे हादसे की आशंका रहती है। पेड़ हटवाने के लिए चार माह से राजस्व, वन विभाग और पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई।
जामों के अहद निवासी अशोक कुमार ने बताया कि सार्वजनिक रास्ते पर पेड़ होने से चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित है। शिकायत के बाद भी समस्या बनी हुई है। महोना पश्चिम की नजमा पैतृक मकान के विवाद के निस्तारण के लिए कई वर्षों से भटक रही हैं।
ऐसे ही कई फरियादी दोबारा समाधान दिवस में न्याय की आस लेकर पहुंचे। गौरीगंज में सीडीओ पूजा साहू ने शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।