Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Explosion follows fire in an LPG cylinder in Orai’s Shanti Nagar

यूपी: झांसी में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने के बाद विस्फोट, मेडिकल कॉलेज में 10 बच्चों समेत 19 भर्ती; कई गंभीर

Mon, 23 Nov 2026 12:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2026 12:14 AM IST
सार

गंभीर रूप से झुलसे 19 लोगों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। भर्ती मरीजों में चार पुरुष, चार महिलाएं, एक किशोर और 10 बच्चे शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार, 10 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Jhansi: Explosion follows fire in an LPG cylinder in Orai’s Shanti Nagar
मेडिकल में घायल बच्चे का इलाज। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उरई के शांति नगर में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में कुल 24 लोग झुलस गए। इनमें से गंभीर रूप से झुलसे 19 लोगों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। भर्ती मरीजों में चार पुरुष, चार महिलाएं, एक किशोर और 10 बच्चे शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार, 10 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। आईजी आकाश कुलहरि और एसएसपी मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों की ओर से उरई में हुई घटना के गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने की सूचना दी गई थी। साथ ही उनके उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके मद्देनजर सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती मरीजों को वार्ड नंबर चार और न्यूरो सर्जरी विभाग में शिफ्ट किया गया। गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के उपचार के लिए डॉक्टरों की टीमें भी तैनात कर दी गईं।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार खुद देर रात तक वार्ड में उपचार व्यवस्था की निगरानी करते रहे। उन्होंने बताया कि उरई से आए सभी घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया है। इनमें 10 की हालत चिंताजनक है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों में मन्नी देवी (60), सोमवती (70), खुशबू (30), दयावती (30), बिन्ना उर्फ सोमवती (55), बबलू (35), आकाश (28), दयानंद भारती (30), निखिल (17), अमृता (12), उमंग (10), वैष्णवी (8), अंशिका (9), कृष (8), अभिनय (7), दीपेश (13), कीर्ति (8), सान्या (13) और अजीत (12) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद पुत्र विशाल बोले, पहले लगी आग, फिर फटा सिलेंडर
सभासद माताप्रसाद के पुत्र विशाल ने बताया कि उनकी मां चाय बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई। मां ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और भड़क गई। लपटें उठती देख परिवार के सदस्य घर से बाहर भागने लगे। इसी बीच सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed