Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Youth arrested in Yamunanagar with heroin worth ₹55 lakh; Anti-Narcotic Cell recovers 255 grams of smack.
{"_id":"6ac0f02b7eb7aa543a0d2621","slug":"video-youth-arrested-in-yamunanagar-with-heroin-worth-rs55-lakh-anti-narcotic-cell-recovers-255-grams-of-smack-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में 55 लाख की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक सेल ने 255 ग्राम स्मैक बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में 55 लाख की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक सेल ने 255 ग्राम स्मैक बरामद की
यमुनानगर। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने विजय कॉलोनी से एक युवक को 255 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज अनिल कुमार को सूचना मिली थी कि विजय कॉलोनी में एक युवक नशीले पदार्थ बेचने का काम कर रहा है।
सूचना के आधार पर एएसआई अमित कुमार, जसबीर सिंह, कर्मवीर, कुलदीप सैनी, अंकित और आशीष की टीम गठित की गई। टीम ने देर रात विजय कॉलोनी में दबिश दी और वहां घूम रहे संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। इसके बाद मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 255 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान विजय कॉलोनी निवासी बिरजू पुत्र सुबोध के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है।
सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों को बेचने की योजना बना रहा था। रिमांड के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।