Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us-ohio-baby-shower-shooting-three-killed-one-injured-parma

अमेरिका: गोद भराई समारोह के दौरान गोलीबारी, संदिग्ध हमलावर समेत तीन लोगों की मौत; एक घायल

Mon, 23 Nov 2026 12:17 AM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, ओहायो
पीटीआई, ओहायो Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 23 Nov 2026 12:17 AM IST
सार

अमेरिका के ओहायो राज्य में बेबी शॉवर समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा लग रहा है। गोलीबारी के बाद 29 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, हालांकि उस पर अभी आरोप तय नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
us-ohio-baby-shower-shooting-three-killed-one-injured-parma
एक व्यक्ति हिरासत में, पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के ओहायो राज्य में एक बेबी शॉवर समारोह के दौरान गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद पुलिस ने 29 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम क्लीवलैंड से करीब 16 किलोमीटर दक्षिण में स्थित पार्मा शहर के पैंडोरा मैजिकल इवेंट्स वेन्यू में गोलीबारी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को मृत पाया और एक घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


एक संदिग्ध गिरफ्तार, दूसरे की गोलीबारी में मौत
अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिया गया 29 वर्षीय व्यक्ति संभावित हमलावरों में से एक है। हालांकि, उस पर तत्काल कोई आरोप तय नहीं किया गया। पुलिस प्रवक्ता स्कॉट ट्रैक्सलर ने कहा कि जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गोलीबारी की शुरुआत उसी व्यक्ति ने की थी या उसने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में शामिल दूसरा संदिग्ध 19 वर्षीय युवक भी मारे गए लोगों में शामिल है। अधिकारियों ने मृतकों में से दो की पहचान 17 वर्षीय लेसिया इंग्लैंड और 45 वर्षीय जैसन टाउनसेंड के रूप में की है।

गोद भराई कार्यक्रम में गोलीबारी से मचा हड़कंप
पुलिस ने बताया कि जैसन टाउनसेंड उस गर्भवती महिला के पिता थे, जिसके लिए बेबी शॉवर समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में मौजूद गर्भवती महिला को कोई चोट नहीं आई। गोली लगने से घायल हुई 39 वर्षीय महिला के पैर में चोट आई है। उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि मारा गया 19 वर्षीय युवक अजन्मे बच्चे का पिता था। गवाहों ने बताया कि उसे समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था। वहीं, हिरासत में लिया गया 29 वर्षीय व्यक्ति गर्भवती महिला का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

पुलिस ने बरामद किए दोनों हथियार
पुलिस ने गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए दोनों हथियार बरामद कर लिए हैं। जांचकर्ता सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान खंगाल रहे हैं, ताकि घटना के पीछे की वजह और गोलीबारी की शुरुआत के बारे में पता लगाया जा सके।


पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, यह पता लगाने के लिए बैलिस्टिक जांच की जरूरत पड़ सकती है कि किस हथियार से किस व्यक्ति को गोली लगी थी। अभियोजक आगे तय करेंगे कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाए जाने चाहिए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed