{"_id":"6ac0f078cb9809ad170ccf4d","slug":"video-cash-and-mobile-phones-snatched-from-kabaddi-players-returning-from-a-tournament-in-faridkot-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में टूर्नामेंट से लौट रहे कबड्डी खिलाड़ियों से नकदी और मोबाइल छीना, घायल खिलाड़ी की शिकायत पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में टूर्नामेंट से लौट रहे कबड्डी खिलाड़ियों से नकदी और मोबाइल छीना, घायल खिलाड़ी की शिकायत पर केस
फरीदकोट के गांव सुखनवाला में कबड्डी टूर्नामेंट से लौट रहे खिलाड़ियों को रास्ते में चार अज्ञात युवकों ने घेर लिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर करीब 4 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात में एक कबड्डी खिलाड़ी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल फरीदकोट में भर्ती करवाया गया है। थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने घायल खिलाड़ी पिंदर सिंह निवासी गांव माड़ी मुस्तफा, जिला मोगा के बयान पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पिंदर सिंह ने बताया कि वह तीन साथियों के साथ सुखनवाला में कबड्डी टूर्नामेंट खेलने गया था। उनकी टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर पहला स्थान हासिल किया था। टीम को 7,100 रुपये नकद पुरस्कार मिला, जबकि एक खिलाड़ी को बेस्ट जाफी के लिए 1,100 रुपये अलग से मिले थे। इनमें से 4 हजार रुपये पिंदर सिंह ने अपनी किट में रखे थे।टूर्नामेंट के बाद चारों मोटरसाइकिल पर वापस लौट रहे थे। किला नौ रोड पर नहर के पास पीछे से आए चार युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और कापे-किरपान जैसे हथियारों से हमला कर किट छीन ली। आरोपियों ने उसमें से नकदी और मोबाइल निकाल लिया तथा विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और उनकी जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।