{"_id":"6aaada07f2dd084e960fa383","slug":"video-jewelry-and-cash-worth-rs-25-lakh-stolen-from-farmer-house-in-gopau-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोपऊ में किसान के घर से 25 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के गांव गोपऊ में साेमवार रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते घरे में घुसे चोर 52 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण समेट कर ले गए। पीड़ित किसान ने पुलिस को दी तहरीर में चोरी गए सामान की कुल कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई है। किरावली थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई गई है। गांव गोपऊ निवासी बहादुर पुत्र राजपाल पेशे से किसान हैं। साथ ही वह दूध का कारोबार भी करते हैं। पीड़ित बहादुर की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक, सोमवार देर रात चोर छत के रास्ते उनके घर में घुस आए। कमरे का ताला काटकर चोरों ने अंदर रखे बक्सों को खंगाला। चोर करीब 15 तोले सोने के आभूषण (16 अंगूठियां, 2 जंजीर, झुमकी और कुंडल), लगभग 2 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 5 चांदी के सिक्के और 52 हजार रुपये नकद चुराकर ले गए। पीड़ित बहादुर के अनुसार, घटना के समय वह बाहर वाले कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी गुड्डी देवी और पुत्रवधू नंदिनी दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रही थीं। रात 1 बजे करीब वह लघुशंका के लिए नींद से जागे, तो मकान का दरवाजा खुला देख चोरी की जानकारी हुई। बहादुर सिंह ने बताया कि 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दो बजे करीब उनके घर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे करीब डाॅग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जल्द खुलासे की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।