फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Widowed mother in law of five children adamant on marrying her son-in-law in Mainpuri

इश्क में पागल सास: 26 साल के दामाद को दिल दे बैठी 45 वर्ष की महिला, पांच बच्चों की है मां; पति की हो चुकी माैत

Wed, 16 Sep 2026 10:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Wed, 16 Sep 2026 10:56 PM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले से एक चाैंका देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला की अपने ही दामाद से नजदीकियां बढ़ गईं। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि अब दोनों शादी करना चाहते हैं। मामला थाने तक पहुंच गया, लेकिन दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। 

विज्ञापन
Widowed mother in law of five children adamant on marrying her son-in-law in Mainpuri
दामाद को दिल दे बैठी सास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पांच बच्चों की विधवा महिला को अपनी बहन के दामाद से प्यार हो गया। अब दोनों शादी कर साथ रहने की जिद पर अड़े हैं। परिजन के विरोध के बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। देर शाम तक पुलिस और परिजन दोनों को समझाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की 45 वर्षीय महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। वह पांच बच्चों के साथ रहती है। उसकी बहन भी इसी मोहल्ले में रहती है। बहन की बेटी की शादी करीब दो वर्ष पहले नगर के दूसरे मोहल्ले के 26 वर्षीय युवक से हुई थी। शादी के बाद युवक का ससुराल आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान महिला और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। करीब छह माह पहले दोनों के बीच प्यार होने की जानकारी परिजन को हुई। 
विज्ञापन


 

इसके बाद उन्होंने दोनों का विरोध किया। महिला के बच्चों ने भी संबंध खत्म करने के लिए कहा, लेकिन दोनों ने बातचीत बंद नहीं की। बुधवार को परिजन ने घर में पंचायत कर दोनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद महिला युवक के साथ रहने और शादी करने की जिद पर अड़ गई। काफी समझाने के बाद भी दोनों के राजी नहीं होने पर परिजन उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचे। 

 

यहां युवक ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह से दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं और अब वे शादी करना चाहते हैं। महिला ने भी युवक के साथ रहने की बात कही। पांच बच्चों के बारे में पूछे जाने पर युवक ने उन्हें भी साथ रखने की बात कही। हालांकि, महिला के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हैं। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि महिला के उसकी बहन के दामाद के साथ प्रेम संबंध का मामला सामने आया है। दोनों की काउंसलिंग कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें-आगरा में भीषण हादसा: हाथरस हाईवे पर कैंटर ने बाइक सवारों को राैंदा, दो की माैके पर ही माैत; एक गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed