{"_id":"6aaa87b2ceb74fb26301ea1c","slug":"video-sonipat-demand-to-ban-ola-uber-and-rapido-auto-rickshaw-drivers-reach-mlas-office-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: ओला-उबर और रैपिडो पर रोक की मांग, ऑटो चालक विधायक कार्यालय पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: ओला-उबर और रैपिडो पर रोक की मांग, ऑटो चालक विधायक कार्यालय पहुंचे
सोनीपत। ओला, उबर और रैपिडो की सेवाओं पर रोक लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोनीपत ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने बुधवार को विधायक निखिल मदान के नाम उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ऑटो चालकों ने सीएनजी के बढ़े हुए रेट वापस लेने, बिना उचित सत्यापन चल रही बाइक टैक्सियों पर कार्रवाई और ड्राइवरों के लिए जरूरी दस्तावेजों की जांच सुनिश्चित करने की मांग की।
ऑटो चालकों ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2025 से टैक्सी का किराया 25 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किया था, लेकिन सितंबर 2026 तक भी इसका क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। चालकों के अनुसार सीएनजी के दाम बढ़ने से उनकी रोजाना की आय प्रभावित हो रही है और परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
यूनियन ने कहा कि ऑटो चालक अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और चाहते हैं कि ओला, उबर व रैपिडो की सेवाओं पर रोक लगाई जाए, ताकि स्थानीय ऑटो चालकों को काम मिल सके। इसके साथ ही सीएनजी के बढ़े हुए रेट वापस लेने की मांग की गई।
बाइक टैक्सियों पर कार्रवाई की मांग
ऑटो चालकों ने आरोप लगाया कि बला-बला एप से जो बाइक और गाड़ियां चल रही हैं, उनकी जांच की जाए और उन्हें बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए इन वाहनों के चालकों का केवाईसी सत्यापन जरूरी है। यूनियन ने मांग की कि ड्राइवरों के दस्तावेजों और वाहनों की जांच के बाद ही उन्हें व्यावसायिक रूप से चलाने की अनुमति दी जाए। इस दौरान सोनीपत ऑटो यूनियन के अध्यक्ष अमन मोर, सुमित, नितेश अमित समेत अन्य ऑटो चालक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।