{"_id":"6aaa8bbe48e46155570ad799","slug":"video-old-vehicles-in-gurugram-will-not-get-fuel-at-petrol-pumps-identification-will-be-done-via-cameras-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में पुराने वाहनों को पेट्रोल पंपों पर नहीं मिलेगा ईंधन, कैमरों से होगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में पुराने वाहनों को पेट्रोल पंपों पर नहीं मिलेगा ईंधन, कैमरों से होगी पहचान
गुरुग्राम में साइबर सिटी में पुराने वाहनों की पहचान के लिए पेट्रोल पंपों पर 249 ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। इस कार्य को 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एक अक्तूबर से ऐसे वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिलेगा। गुरुग्राम में सर्दियों में प्रदूषण की गंभीर समस्या रहती है। ऐसे में इसके लिए प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है। एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के प्रयोग करने पर रोक है। ऐसे अब प्रशासन ऐसे वाहनों को पंपों पर ही पकड़ने की योजना पर काम करने जा रहा है ताकि ऐसे वाहनों को ईंधन न मिलने पाए। इसके लिए जीवन-अवधि पूरी कर चुके वाहनों की पहचान और पर्यावरणीय मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाने की तैयारी है। गुरुग्राम में 249 सीसीटीवी कैमरे पेट्रोल पंपों पर पुराने वाहनों की पहचान के लिए लगेंगे। एएनपीआर कैमरे लगाने का काम 30 सितंबर 2026 तक पूरा किया जाना है। इसके बाद एक अक्तूबर से हरियाणा में पंजीकृत जीवन-अवधि पूरी कर चुके वाहनों को ईंधन की आपूर्ति नहीं की जानी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।