फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India ODI Squad For West Indies Series 2026 Announced Captain Players List Shubman Gill KL Rahul

वनडे टीम घोषित: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे रोहित-कोहली, केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी; पंत का कटा पत्ता

Wed, 16 Sep 2026 08:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Sep 2026 08:44 PM IST
सार

India ODI Squad vs West Indies 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का एलान हो गया है। भारत इस सीरीज में कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में खेलने उतरेगा, जबकि केएल राहुल उपकप्तान बनाए गए हैं।

विज्ञापन
India ODI Squad For West Indies Series 2026 Announced Captain Players List Shubman Gill KL Rahul
भारतीय वनडे टीम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन समिति ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का एलान कर दिया है। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ इस महीने के अंत में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। भारत इस सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेगा। वहीं, श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। 
विज्ञापन

सीरीज का कार्यक्रम
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत तिरुवनंतपुरम से करेगी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा मैच तीन अक्तूबर को मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इसके बाद टी20 सीरीज खेली जाएगी। एशियाई खेलों की तारीखें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से टकरा रही हैं। ऐसे में नियमित 50 ओवर के उपकप्तान श्रेयस अय्यर उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि वह जापान में टी20 टीम की अगुआई कर रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

India ODI Squad For West Indies Series 2026 Announced Captain Players List Shubman Gill KL Rahul
कोहली और रोहित - फोटो : ANI
रोहित-कोहली की जगह बरकरार
वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं। रोहित के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन वह वनडे टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल हुए हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में केएल राहुल उपकप्तान का जिम्मा संभालेंगे। ऋतुराज गायकवाड़ की वनडे टीम में वापसी हुई है और वह श्रेयस की अनुपस्थिति में नंबर चार का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन

India ODI Squad For West Indies Series 2026 Announced Captain Players List Shubman Gill KL Rahul
जुरेल और पंत - फोटो : IANS
जुरेल को पंत पर मिली प्राथमिकता
चयन समिति ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में नहीं चुना है। उनकी जगह दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए जुरेल को प्राथमिकता मिली है। यह माना जा रहा था कि इन दोनों में से किसी एक को ही टीम में चुना जाएगा क्योंकि केएल राहुल के रूप में पहले ही एक विकेटकीपर मौजूद है। केएल राहुल विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद हैं।

हार्दिक का नहीं हुआ चयन
रोहित के बाद सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पांड्या को लेकर थी जो चोट के कारण पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर हैं। हार्दिक चोट से उबर रहे हैं और उन्होंने बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अभ्यास भी शुरू कर दिया था। लेकिन उनका चयन नहीं होना दर्शाता है कि वह अभी मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने हार्दिक को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

India ODI Squad For West Indies Series 2026 Announced Captain Players List Shubman Gill KL Rahul
रवींद्र जडेजा - फोटो : PTI
जडेजा की वापसी, आकिब को पहली बार मिला मौका
भारतीय वनडे टीम में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी हो गई है। जडेजा पिछले कुछ समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि जम्मू-कश्मीर को अपनी कप्तानी में रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले आकिब नबी को वनडे टीम में जगह दी गई है। इससे पहले, उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया गया था। आकिब को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। 

बुमराह को आराम, नमन धीर शामिल
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नहीं चुना गया है। बुमराह फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा हैं। इसके अलावा उन्हें एशियाई खेलों के लिए भी चुना गया है। वर्कलोड के कारण बुमराह को वेस्टइंडीज सीरीज से आराम दिया गया है क्योंकि अक्तूबर से दिसंबर तक भारत को न्यूजीलैंड का दौरा करना है जहां टीम इंडिया तीनों प्रारूप की सीरीज खेलेगी। वहीं, हाल ही में शेर-ए-पंजाब लीग में दमदार बल्लेबाजी करने वाले नमन धीर को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल भी वनडे टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित और गिल के रहने से यशस्वी को प्लेइंग-11 में मौका मिल पाता है या नहीं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed