फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man died after falling into a drain while being chased by the police.

आगरा: बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को पुलिस ने भगाया, नाले में मिली जश्न में शामिल एक किशोर की लाश, हंगामा

Wed, 16 Sep 2026 10:36 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: Akash Dubey Updated Wed, 16 Sep 2026 10:36 PM IST
सार

दोस्त का जन्मदिन मनाने गए 17 वर्षीय शिवम का शव 36 घंटे बाद धनौली पुलिस चौकी के पास नाले में मिला। परिजन ने पुलिस पर दौड़ाने और 32 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Young man died after falling into a drain while being chased by the police.
नाले में मिला लड़के का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्त का जन्मदिन मनाने गए नगला प्यारे (सदर) के 17 वर्षीय शिवम का शव 36 घंटे बाद धनौली पुलिस चौकी (मलपुरा) के पास नाले में मिला। परिजन का आरोप है कि पुलिस के दाैड़ाने से बेटे की जान चली गई। उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचने पर हंगामा किया। कहा कि पुलिस ने 9 युवकों को 32 हजार रुपये वसूलने के बाद चाैकी से छोड़ा। बेटे की माैत पर पुलिसकर्मियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग करते हुए हंगामा किया। जाम लगाने की कोशिश की। शव के अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर समझाया मगर देर रात तक नहीं माने।

विज्ञापन


नगला प्यारे, सदर निवासी वरुण का सोमवार को जन्मदिन था। वह रात 9 बजे तीन दर्जन दोस्तों के साथ पार्टी करने घर से निकला था। उनके साथ मोहल्ले का ही शिवम भी था। युवक मलपुरा की धनाैली पुलिस चाैकी के पास पहुंचे। कंचनपुर क्षेत्र में केएल गार्डन के निकट सड़क पर केक काटने लगे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी कि युवक शोर मचा रहे हैं। चाैकी से कई पुलिसकर्मी पहुंच गए। यह देखकर युवक भागने लगे। आरोप है कि जो हाथ लगा पुलिसवाले उसे पीटने लगे। 9 युवकों को चाैकी पर ले गए। उनसे वसूली की। शिवम पकड़ा नहीं गया था। पुलिस के दाैड़ाने पर सड़क पर गिर गया। वह घायल हो गया। मगर पुलिस ने उसका इलाज न कराकर दोबारा दाैड़ा दिया। बुधवार सुबह 8 बजे उसका शव नाले में पड़ा मिला। इसकी जानकारी पर परिजन आ गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बेटे की माैत के लिए जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन

पिता का दर्द, बेटे के सिर पर चोट लगी थी
जवान बेटे की माैत से पिता प्रेमपाल के आंसू नहीं रुक रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटा सैलून की दुकान पर काम करता था। 14 सितंबर की रात को दोस्त के जन्मदिन के लिए जाने के बाद बेटा घर वापस नहीं आया। उन्हें चिंता हुई। वह तलाश करते रहे लेकिन कहीं मिला नहीं। 15 सितंबर को थाना सदर में तहरीर दी। पुलिस ने नाबालिग होने पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली। नगला प्यारे सोहल्ला रेलवे फाटक के पास है। थाना मलपुरा की धनौली चौकी की सीमा लगती है। बेटा जन्मदिन मनाते में पुलिस के दाैड़ाने पर लापता हुआ था। थाना सदर पुलिस ने जानकारी लेने की जहमत नहीं उठाई। इस वजह से वो मिल नहीं सका। बेटे के सिर पर चोट का निशान था। वह घायल हो गया। उसे समय पर इलाज नहीं मिला। इस वजह से जान चली गई। बेटे की माैत के लिए पुलिस जिम्मेदार है।

पुलिस के सामने बोला युवक 6 हजार लेकर छोड़ा
पुलिस ने आरोपों को गलत बताया। बिना जांच ही कहा कि सभी युवक नाबालिग होने के कारण परिजन के सुपुर्द किए गए थे। इसी बीच पुलिस के सामने ही एक युवक सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि चौकी पर लाए गए युवकों से वसूली की गई थी। पकड़े गए युवकों में उसका भतीजा शामिल था। 6 हजार रुपये वसूलने के बाद ही भतीजे को पुलिसकर्मियों ने जाने दिया। परिजन ने चाैकी पर हंगामा भी किया। कार्रवाई की मांग की। बाद में पुलिस ने समझाकर शांत किया। इस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

विज्ञापन

नाले में शव पड़ा रहा, पुलिस को नहीं लगी भनक
जिस नाले में शव मिला, वह ढका हुआ है। उस पर खोखे भी रखे हुए हैं। अब सवाल उठ रहा है कि शिवम कैसे गिर गया। दो थानों की पुलिस क्या कर रही थी। एक थाने की पुलिस ने शिवम को दाैड़ाया था। दूसरे थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन तलाश करने में कोई रुचि नहीं दिखाई। पुलिस अपहरण के मामले में भी लापरवाही कैसे करती रही? पुलिस अगर शिवम के साथियों से बात करती तो घटना का पता चल सकता था।

अधिकारियों से पिता के सवाल
- कंचनपुर में पुलिस किस सूचना/शिकायत के आधार पर पहुंची थी, इसकी जांच की जाए?
- पुलिस ने जिन युवकों को पकड़ा, क्या उनकी जीडी में कोई लिखापढ़ी की गई?
- पुलिस के पहुंचने के बाद कौन-कौन लोग वहां से भागे। पुलिस ने किनका पीछा किया?
- शिवम नाले में किस समय गिरा, उस समय मौके पर कौन-कौन पुलिसकर्मी मौजूद थे?
- नाले से निकालने के लिए पुलिस ने क्या कार्रवाई की? इसकी जांच की जाए।
- घटनास्थल, पुलिस चौकी और आसपास लगे कैमरों की फुटेज सुरक्षित कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed