{"_id":"6abe90e7ef466eeb08057bb4","slug":"video-bharat-vikas-parishad-utkarsh-branch-organized-a-grand-ceremony-of-talent-felicitation-ceremony-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
मेरठ। भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा द्वारा बृहस्पतिवार को आईएमए हॉल में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन और प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम और गायत्री मंत्र के साथ हुआ। समूह गान प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की प्रस्तुतियां दीं। समूह गान प्रतियोगिता में केएल इंटरनेशनल ने प्रथम स्थान पाया और सेंट फ्रांसिस ने दूसरा स्थान हासिल किया। समारोह में 16 मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 शिक्षकों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर गुरु वंदन किया गया। केएल इंटरनेशनल स्कूल से विनम्र त्यागी, कृति गोयल, यशिका वर्मा, दीपक और लोकेश कुमार आदि छात्र छात्राएं। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक पंकज गोयल और अशोक कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सरस माधव, प्रांतीय महासचिव मुकेश चंद्र गुप्ता, सुबोध गर्ग, प्रांतीय संयोजक सुरेश चंद और जिला समन्वयक दिनेश गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करते हैं। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष योगेश रस्तोगी, शाखा सचिव गौरव गुप्ता, शाखा कोषाध्यक्ष अमित सिंघल और शाखा महिला सहभागिता प्रमुख पारुल गोयल सहित बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य, अभिभावक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।