फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhajans Echoed as MDA Team Arrived to Demolish Temple, Action Halted Amid Protest in Meerut

मेरठ: बुलडोजर के सामने महिलाओं ने गाए भजन, बैकफुट पर मेडा; मंदिर ढहाने पहुंची टीम बिना कार्रवाई लौटी

Thu, 01 Oct 2026 03:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Oct 2026 03:33 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर स्थित एयरपोर्ट एंक्लेव में निर्माणाधीन मंदिर पर कार्रवाई करने पहुंची मेडा की टीम का महिलाओं ने भजन गाकर विरोध किया। पुलिस बल नहीं होने के कारण टीम बिना कार्रवाई लौट गई।

विज्ञापन
Bhajans Echoed as MDA Team Arrived to Demolish Temple, Action Halted Amid Protest in Meerut
मंदिर ढहाने पहुंची टीम को लौटाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर स्थित एयरपोर्ट एंक्लेव में निर्माणाधीन मंदिर पर कार्रवाई करने पहुंची मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की टीम को विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। महिलाओं ने ढोलक-मंजीरे संभालकर भजन शुरू कर दिए। देखते ही देखते मंदिर कमेटी के सदस्य, पार्षद पुत्र आकाश काशी और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन




भजन गाकर महिलाओं ने किया विरोध
बताया गया कि मेडा की टीम निर्माणाधीन मंदिर पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी। टीम ने कार्रवाई का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद महिलाओं ने ढोलक-मंजीरे संभाल लिए और भजन गाकर विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर लोगों की संख्या लगातार बढ़ने लगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: आज से बिना पीयूसीसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 225 में से 203 पंपों पर लगे एएनपीआर कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल साथ नहीं होने से रुकी कार्रवाई
बताया गया कि मेडा की टीम स्थानीय पुलिस बल के बिना ही कार्रवाई के लिए पहुंची थी। विरोध बढ़ने और मौके पर भीड़ जुटने के बाद टीम ने कार्रवाई रोक दी। इसके बाद मेडा की टीम बिना कार्रवाई किए मौके से लौट गई।

मंदिर कमेटी और हिंदू संगठन भी पहुंचे
विरोध की जानकारी मिलने के बाद मंदिर कमेटी के सदस्य, पार्षद पुत्र आकाश काशी और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। महिलाओं के भजन और विरोध के बीच फिलहाल निर्माणाधीन मंदिर पर कार्रवाई नहीं हो सकी।

टीम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
बिना पुलिस बल के कार्रवाई के लिए पहुंची मेडा की टीम के कदम को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल विरोध के चलते कार्रवाई टल गई है और टीम को वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed