फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP announces new front team ahead of elections, Anas Usmani becomes state president of Minority Front

यूपी: चुनाव के पहले भाजपा के मोर्चों की नई टीम घोषित, अनस उस्मानी बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 01 Oct 2026 09:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 01 Oct 2026 09:25 PM IST
सार

Changes in UP BJP organization: मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा तो काफी पहले हो गई थी, लेकिन आपसी खींचतान के चलते मोर्चो के नई टीम का गठन लटका हुआ था।

विज्ञापन
UP: BJP announces new front team ahead of elections, Anas Usmani becomes state president of Minority Front
यूपी भाजपा मोर्चा की नई टीम घोषित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 लंबे समय तक चिंतन-मंथन और लामबंदी के बाद प्रदेश भाजपा ने बृहस्पतिवार को विभिन्न मोर्चों के प्रदेश की नई टीम का एलान कर दिया है। इनमें किसान मोर्चा, महिला मोर्चा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा शामिल है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अनस साजिद उस्मानी को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही महिला, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। इन टीमों में दर्जनों जातियों के कार्यकर्ताओं को स्थान देकर पार्टी ने जातीय के साथ ही क्षेत्रीय समीकरणों का खास ख्याल रखा है। नई टीम में असंतुष्ट चल रहे पूर्व सांसद कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर को अनुसूचित मोर्चा में उपाध्यक्ष बनाकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की गई है। वहीं, एमएलसी रामचंद्र प्रधान को भी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में उपाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि इन मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा तो काफी पहले हो गई थी, लेकिन आपसी खींचतान के चलते मोर्चो के नई टीम का गठन लटका हुआ था। कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही प्रदेश में के खाली चल रहे अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद पर अनस साजिद उस्मानी की नियुक्ति की गई है। ये अब तक प्रदेश मोर्चा में प्रदेश मंत्री थे। कानपुर के रहने वाले अनस भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तनवीर हैदर उस्मानी के पुत्र हैं।
विज्ञापन


सभी मोर्चा के टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री के अलावा कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, मीडिया संयोजक व सह-संयोजक, कार्यालय मंत्री व सह मंत्री, शोध विभाग प्रमुख और सह प्रमुखों की भी नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जातीय समीकरण पर खास फोकस

मोर्चों की नई टीम में पार्टी ने सवर्ण. पिछड़े और दलित समाज से आने वाले दर्जनों जातियों को प्रतिनिधित्व देकर जातीय समीकरण का खास ख्याल रखा गया है। खास तौर से पिछड़ा वर्ग, महिला और किसान मोर्चा में जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की गई है। टीम में बिंद, निषाद, जाट, लोध, मौर्य, शाक्य, गुर्जर, वैश्य, कुशवाहा, विश्वकर्मा, राजभर, निषाद, सैनी, पाल समेत दलित समाज के कई जातियों को स्थान दिया गया है।

किसान मोर्चा में 12 उपाध्यक्ष

किसान मोर्चा और के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी टीम की सूची में 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री और 12 मंत्री बनाए गए हैं। इसी तरह अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष अशोक रावत की टीम में जाटव, पासी, कोरी समेत दलित समाज की विभिन्न जातियों को शामिल किया गया है। इनमें भी 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री और 12 मंत्री बनाए गए हैं। वहीं महिला की मोर्चा की अध्यक्ष सरोज कुशवाहा की टीम में भी 12 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 11 मंत्री शामिल हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा में भी 12 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और 12 मंत्री बनाए गए हैं।

ये बने मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्ष

पिछड़ा वर्ग मोर्चा:
अवध: नीरज कटियार, काशी-इंद्रभूषण मौर्या, गोरखपुर-रवि प्रकाश चौहान उर्फ मोहन चौहान, कानपुर- मनोज राजपूत, बृज-नवीन प्रजापति, पश्चिम-सुनील भाटी

अनुसूचित मोर्चा:
अवध: अरूण रावत, काशी-शैलेश राम, गोरखपुर-विजय सोनकर, कानपुर- सलिल श्रीवास, बृज-विशाल वाल्मीकी, पश्चिम-अखिल कुमार

महिला मोर्चा:
अवध: डॉ. श्वेता सिंह, काशी- सुनीता राजेश सिंह, गोरखपुर- संध्या त्रिपाठी, कानपुर- मोना शुक्ला, बृज- चंद्रेश गुप्ता, पश्चिम-अचला सिंह जाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed