{"_id":"6abe3b5d2798914ab501e8fe","slug":"video-video-atama-sasakara-ka-le-saraya-tata-pahaca-akata-ka-parathava-sharara-rajakaya-samamana-ka-satha-kaya-atama-sasakara-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंतिम संस्कार के लिए सरयू तट पहुंचा अंकित का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंतिम संस्कार के लिए सरयू तट पहुंचा अंकित का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोली क्षेत्र स्थित सीआईएसएफ शिविर में हुई गोलीबारी में बलिदान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडेय का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके गांव पहुंचा। इब्राहिमपुर क्षेत्र के दौलतपुर एकसारा (मठिया) निवासी अंकित की अंतिम यात्रा इल्तिफातगंज स्थित सरयू नदी के तट पर पहुंच गई है। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एनटीपीसी स्थित सीआईएसएफ बटालियन के जवानों ने उन्हें सलामी दी। अंकित वर्ष 2017 में सीआईएसएफ में उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2021 में विभागीय परीक्षा के बाद असिस्टेंट कमांडेंट बने। करीब एक वर्ष से वह कठुआ के बसोली क्षेत्र में जलविद्युत परियोजना की सुरक्षा में तैनात थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे सीआईएसएफ शिविर में जवानों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी हुई थी।
आरोप है कि एक हेड कांस्टेबल ने सरकारी राइफल से फायरिंग की। घटना में अंकित, उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह समेत चार जवानों की मौत हुई थी। घटना के बाद अंकित का पार्थिव शरीर कठुआ से दिल्ली और फिर विमान से लखनऊ लाया गया। बुधवार को गांव पहुंचने के बाद अंतिम यात्रा सरयू तट के लिए रवाना हुई। अंकित अपने बुजुर्ग माता-पिता के इकलौते सहारे थे। उनके पिता शिव प्रकाश पांडेय सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। परिवार में मां प्रमिला, छह बहनें और पत्नी प्रियंका हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।