{"_id":"6abe3b6c961468b1a702ca6b","slug":"video-video-taraka-ka-takakara-ma-ghayal-bcaca-ka-mata-garamanae-na-kaya-paratharashana-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रक की टक्कर में घायल बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रक की टक्कर में घायल बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
शिवगढ़ (रायबरेली)। स्टेट हाईवे बांदा-बहराइच मार्ग पर मनऊखेड़ा गांव के पास बुधवार को ट्रक की टक्कर से घायल हुए 10 वर्षीय इंद्रपाल की ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में रोना पिटना मच गया। बृहस्पतिवार को शव घर पहुंचने पर परिजन बिलख पड़े। अंतिम संस्कार के बाद मोहल्ले के लोगों ने स्टेट हाईवे बांदा-बहराइच पर कुछ मिनट के लिए जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन और समझाने पर माने।
मनऊखेड़ा निवासी राजेश कुमार का इकलौता पुत्र इंद्रपाल (10)अपनी बड़ी बहन आशा के साथ बुधवार को साइकिल से घर लौट रहा था।गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी थी।
हादसे में साइकिल पर पीछे बैठे इंद्रपाल के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए थे,जबकि आशा को मामूली चोटें आई थीं।दोनों को सीएचसी शिवगढ़ ले जाया गया था।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने इंद्रपाल को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया था,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।